भिलाई के सेक्टर-1 डाकघर में पुराने कपड़े ले जाकर नि:शुल्क सिलवा सकते हैं थैला....प्लास्टिक प्रदूषण रोकने डाकघर का अनूठा प्रयास....

त्वरित ख़बरें

स्वच्छता अभियान के तहत प्लास्टिक बैगों से हो रहे प्रदूषण को देखते हुए विभाग ने कपड़ों से बने थैलों को बढ़ावा देने महत्वपूर्ण पहल की गई। इसमें कोई भी नागरिक अपने घर से किसी भी प्रकार का पुराना कपड़ा लाकर उसका थैला बनवाकर मुफ्त में ले जा सकता है। इसके लिए डाक विभाग ने एक सिलाई मशीन के साथ एक दर्जी को रखा है, जो कार्यालयीन समय में पुराने कपड़ों से नए बैग बनाने का कार्य कर रही हैं।

 भारतीय डाक विभाग के दुर्ग डाक संभाग ने एक बहुत ही अनोखी पहल की है। जिसमें स्वच्छता अभियान के तहत प्लास्टिक बैगों से हो रहे प्रदूषण को देखते हुए भारतीय डाक विभाग ने कपड़ों से बने थैलों को बढ़ावा देने के लिए एक पहल की शुरुआत की जिसमें कोई भी नागरिक अपने घर से किसी भी प्रकार का पुराना कपड़ा लाकर उसका थैला बनाकर मुफ्त में ले जा सकता है। इसके लिए डाक विभाग ने एक सिलाई मशीन के साथ एक दर्जी को रखा है जो कार्यालय समय में पुराने कपड़ों से नए बैग बनाने का कार्य कर रही है। आगे जानकारी देते हुए प्रवर अधीक्षक डाकघर दुर्ग संभाग हरीश कुमार महावर ने बताया कि भिलाई-1 उप डाकघर में यह सुविधा आम नागरिकों के लिए पूर्ण रूप से निशुल्क है तथा कार्यालय समय में पुराने कपड़े लाकर थैले बनाए जा सकते हैं। इस योजना का उद्देश्य प्लास्टिक से हो रहे प्रदूषण को रोकना है तथा प्लास्टिक बैग को ना अपनाकर कपड़ों के थैले के प्रति लोगों को जागरूक करना है। यह योजना आम नागरिक के लिए भिलाई-1 उप डाकघर में 12 अक्टूबर से शुरुआत की गई है। जो 14 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेगी। अच्छा प्रतिसाद मिलने पर इसे बढ़ाया भी जा सकता है |