बेमेतरा- कलेक्टर एल्मा विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2023 की घोषणा के बाद की गयी तैयारियों का जायजा ले रहे है। बीते गुरुवार को बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के तीन मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। आज कलेक्टर ने बिरनपुर चेक पोस्ट पहुंच कर की गयी तैयारी और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों और कर्मचारियों से बातचीत की। एल्मा ने सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच करने की बात कही। साथ ही चौकन्ना रहकर दायित्वों का निर्वहन करने कहा। कलेक्टर ने चेक पोस्ट में छाया पानी आदि की व्यवस्था देखी। अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए ।