इलाके में तनाव....बदमाशों ने भगवान शंकर - पार्वती की मूर्ति को किया खंडित....माहौल शांत कराने 4TI समेत 25 से ज्यादा जवान तैनात....

त्वरित ख़बरें

 दुर्ग- जिले के कैंप क्षेत्र में एक बार फिर बदमाशों ने समाजिक और धार्मिक सौहार्द्र बिगाड़ने की कोशिश की है| भिलाई के कैंप 1 संतोषी पारा इलाके में असामाजिक तत्वों ने भगवान शंकर और पार्वती की मूर्ति को विखंडित कर दिया है| इस घटना के सामने आते ही आसपास के लोगों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है |

इससे पहले भी हनुमान जी की मूर्ति को खंडित किया गया था| इसके बाद हिन्दू संगठन और अन्य विशेष समुदाय के बीच विवाद हुआ था|  इस बार सन्तोषी पारा में हुई इस घटना के बाद मोहल्ले वासियों ने माता पार्वती की खंडित मूर्ति को कपड़े से ढक दिया है| वहीं अब इलाके में समाजिक धार्मिक माहौल शांत कराने पुलिस ने चार थानों के टीआई और 25 से अधिक जवानों को तैनात किया है |

इस घटना का हिन्दू संगठनों ने विरोध जताया है| इस मामले में छावनी थाना प्रभारी सोनल ग्वाला ने बताया कि इस घटना के बाद से आरोपी की तलाश की जा रही है| इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं |एक आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है |