पं. शिवकुमार शास्त्री कृषि कॉलेज एवं अनुसंधान द्वारा....किसानों को दवा छिड़काव करने की जानकारी दी गई....

त्वरित ख़बरें - राजनांदगांव संवादाता

राजनांदगांव- कृषि के छात्रों ने किसानों को दवा छिड़काव में सुरक्षा की दी जानकारी  पं. शिवकुमार शास्त्री कृषि कॉलेज एवं अनुसंधान संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा ग्रामीण कृषि अनुभव कार्यक्रम के तहत ग्राम मोखला में किसानों को अपनी शारीरिक सुरक्षा एवं रसायनों के विषक्ता की मात्रा रंगों के माध्यम से लेबलिंग द्वारा ध्यान में रखते प्रयोग करने की जानकारी दी गई।  किसानों को सुरक्षित आवरण जैसे हाथ के दस्ताने, फेस मास्क, फेस कवर, चश्मा, टोपी, एप्रॉन, फुल ट्राउजर आदि का प्रयोग कर खेतों में रसायनों का छिड़काव करने की जानकारी दी। 

रसायनों की पैकिंग में भिन्न-भिन्न रंगों का लेबल लगा हुआ होता है। जैसे लाल, पीला, नीला, हरा जो विष की मात्रा को प्रदर्शित करता है। इसमें लाल रंग सबसे ज्यादा जहरीला होता है। इन रसायनों को विशेषज्ञों द्वारा बताई गई मात्रा पर ही प्रयोग में लाना चाहिए। इस जागरूकता में कॉलेज के चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थी स्वरूप,थारिणी,टिलेश मानकर,वैशाली साहू,जयकिशन,यश कुमार,स्वेता देवांगन,आशीष,चेतन राज ठाकुर एवं गाँव  के किसान मौजूद थे।