मोहला- विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 के लिए मतदान तिथि को सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा जारी निर्देशानुसार 9 अक्टूबर 2023 को छत्तीसगढ़ राज्य में विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 के लिए अधिसूचना जारी कर दिया गया है। उपरोक्त अनुसार प्रथम चरण के लिए मतदान दिवस 7 नवंबर 2023 एवं द्वितीय चरण में दिनांक 17 नवंबर 2023 को होने वाले मतदान के लिए सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।