राजनांदगांव- मां कर्मा भवन ग्राम भेड़ीकला में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक आगामी विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर रखा गया, जिसमे क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णा साहू जी की अध्यक्षता में यह बैठक सम्पन्न हुआ। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में लबरा भूपेश सरकार को हटाने एवं भाजपा को सत्ता में लाने हेतु संकल्प लिया गया, सभी महिलाओं ने एकजुट होकर कमल के निशान में बटन दबाना है भूपेश सरकार को हटाना है के नारा के साथ विकास विरोधी, महिला विरोधी ,शराबबंदी करूंगा बोलकर झूठी कसम खाकर महिलाओं को ठगने का काम भूपेश सरकार ने किया है सभी महिलाओं ने संकल्प लिया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जिताना है l
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमति देवकुमारी साहू, उमरिया मंडवी, चोलेश्वरी साहू भाजपा ग्रामीण मंडल के मंत्री तेजराम देवांगन पूर्व सरपंच पूर्णिमा साहू, देवनतीन देवांगन, चित्ररेखा साहू , बसंती सिन्हा, प्रभा साहू , गोदावरी साहू , सतरूपा यादव, रागिनी यादव , अनूपा साहू, अनीता साहू, कुमुद साहू, मीना साहू , मीरा देवांगन, सुनीता निषाद एवम बहुत संख्या में महिलाओं ने अपनी उपस्थिति प्रदान की lसभी महिलाओं ने एक स्वर में भूपेश सरकार को हटाने के लिए संकल्प लिया।