बेमेतरा- अध्यक्ष/जिला एवं सत्र न्यायाधीश बृजेन्द्र कुमार शास्त्री के निर्देशन में स्टेट प्लॉन ऑफ एक्शन कैलेंडर-2023 के तहत नालसा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के प्रयोजन से पैरालीगल वालिंटियर्स की प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय के विश्राम कक्ष में आयोजित किया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में नालसा एवं सालसा के तत्वाधान में आमजन के लिये विभिन्न प्रकार की संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।
पैरालीगल वालिंटियर्स को नालसा के विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि आम जनों तक कानून की जानकारी सुलभ रूप से पहुंचाने में पैरालीगल वालिंटियर्स की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताते हुए जरूरतमंद व्यक्ति को सुलभ कानूनी सहायता प्रदान करने के बारे में बताया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्रीमती जसविंदर कौर अजमानी मलिक, सचिव/व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-1, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा एवं पैरालीगल वालिंटियर्स उपस्थित रहे।