राजनांदगांव- प्रतिवर्षानुसार नायक कबड्डी दल एवं समस्त ग्रामवासियों पटेवा के तत्वावधान में दशहरा मैदान घुमका रोड़ पटेवा में कबड्डी प्रतियोगिता का शनिवार 7अक्टूबर 23 को आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार शाम 5.00 बजे से होगा।विजेता टीम को क्रमशः प्रथम पुरस्कार 11,000/00 (ग्यारह हजार रुपए) नगदी व विनर कप , द्वितीय पुरस्कार 8,000/00 (आठ हजार रुपए) नगदी व विनर कप, तृतीय पुरस्कार 5,000/00(पांच हजार रुपए) नगदी व विनर कप, चतुर्थ पुरस्कार 3,000/00(तीन हजार रुपए) नगदी व विनर कप साथ बेस्ट रेडर , बेस्ट ब्लॉकर, बेस्ट डीफेन्डर , बेस्ट कैचर विनर कप से सम्मानित किया जाएगा।
कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभागी टीम 300/00 तीन सौ रूपए शुल्क जमा कर अपना स्थान सुरक्षित रख सकते हैं। खेल प्रेमियों सुनहरा अवसर आप अपनी उपस्थिति देकर खेल के आनन्द का लुत्फ उठा सकते हैं।अध्यक्ष खुलेश्वर साहू , उपाध्यक्ष खेमन साहू , सचिव रितुराज, शोभित साहू, योगेश्वर साहू,नितेश साहू, तेजराम साहू ,कौशल,अभिषेक एवं अन्य सदस्य गण तैयारी में जुटे हैं।