राजनांदगांव- भाजपा के वरिष्ठ नेता व ग्राम पंचायत भेड़ीकला के सरपंच कृष्णा साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि भूपेश सरकार के द्वारा गांव के गरीब पेंशनधारी एवं स्कूल के रसोईया व सफाई कर्मचारी को छलने का काम किया, उनके द्वारा पिछले चुनाव में राशि पेंशन धारी की राशि 1000 करने का वादा किया था वह अभी मात्र चार माह 500 के हिसाब से जारी किया। इसके हिसाब से पेंशनधारियो को भूपेश सरकार द्वारा मात्र डेढ़ सौ रुपए की वृद्धि के अनुसार कुल 600 ही प्राप्त हुआ है।
इसी प्रकार रसोइयों सफाई कर्मचारी को थोड़ा-थोड़ा राशि बढ़ाकर लॉलीपॉप देने का काम किया है। आगामी विधानसभा चुनाव में भूपेश सरकार का जाना तय है। किसान परेशान, आम जनता परेशान, कर्मचारी परेशान सभी त्रस्त हैं। सभी एकजुट होकर भूपेश सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में हराने का काम करेंगे।