राजनांदगांव- खुज्जी विधानसभा से भाजपा अधिकृत प्रत्याशी श्रीमती गीताघासी साहू ग्राम कलडबरी (महरूम) में सी सी रोड निर्माण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई ।ग्रामीणजन एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने मुख्य अतिथि श्रीमती गीताघासी साहू को पुष्प माला पहनाकर, गुलदस्ता भेटकर स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा विधायक प्रत्याशी गीता घासी साहु ने अपने पक्ष में समर्थन मांगा। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के शासन काल में विकास कार्यो की कमी नही रहेगी।भाजपा मे कमल छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाए का अपील किया। छुरिया जनपद पंचायत उपाध्यक्ष एकांत चंद्राकर ने भी सम्बोधित किया।गीता घासी साहू ने विधिवत पूजा अर्चना कर कुदाली चलाकर सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।
इस अवसर पर कुमरदा मंडल अध्यक्ष बोधन साहू, छुरिया जनपद उपाध्यक्ष एकांत चंद्राकर, जनपद सभापति किशुन साहू, कुसुम लता साहू सरपंच, दीनदयाल साह, मूलचंद चौधरी गोपाल राम साहू हृदय राम चंद्रवंशी, सुमित मांडवी ,नीलकंठ साहू, लक्ष्मण , किशोर साहू, शैलेंद्र कुमार, पंचायत सचिव, कपूर मांडवी, ठाकुर राम यादव सहित ग्रामीण जन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।