बेमेतरा- आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2023 को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियों हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पी.एस.एल्मा और पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। बैठक में आगामी विधानसभा निर्वाचन के दौरान समन्वय के साथ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करने तथा स्वतंत्र निष्पक्ष,व शांतिपूर्ण निर्वाचन कार्य संपन्न कराने पर जोर दिया गया। बैठक मे कहा की अचार संहिता की घोषणा होने पर पढाई से पालन बल दिया ।
निर्वाचन के दौरान सुरक्षा बलों के ठहरने, भवन, आवास में सभी ज़रूरी मूलभूत सुविधायें बिजली, पानी, टायलेट, सहित सभी व्यवस्था हो। बैठक में वाहन अधिग्रहण पर विचार-विमर्श किया गया। सबंधित एसडीएम और एसडीओपी को पूर्व चुनाव के दौरान चिन्हित भवनों का संयुक्त भ्रमण कर व्यवस्था की जानकारी से अवगत। उन्होंने कहा कि नये सामुदायिक भवन और मंगल भवन को भी चिन्हांकित किया जाए, जिन स्थानों पर सुरक्षा बलों की ठहरने की व्यवस्था हो, वहां ज़रूररी संख्या में अस्थायी शौचालय की व्यवस्था रखी जाए।
कलेक्टर ने कहा कि सुरक्षा बलों (फोर्स) के लिए जिला प्रशासन द्वारा वाहन उपलब्ध कराई जाएगी। पुलिस विभाग आवश्यक वाहनों की सूची जिला प्रशासन को उपलब्ध करा देंगे। बैठक में अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आचार संहिता लगते ही प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, शस्त्र लाइसेंस जमा कराने की कार्रवाई करें। इसी प्रकार नाकेबंदी एवं संयुक्त चेकिंग अभियान प्रारंभ कर अवैधानिक पाये जाने पर मौके पर कार्यवाही करने कहा गया। चुनाव प्रभावित होने की संभावना को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील क्रिटिकल क्षेत्रों का अभी से पहचान सुनिश्चित करने कहा गया।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने कहा कि जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को मिलकर पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ निर्वाचन कार्य को संपन्न कराना है। पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी समन्वय स्थापित मिलजुल कर काम करें । इसके लिए अभी से तैयारियां सुनिश्चित की जाए। पुलिस अधीक्षक श्रीमती गुप्ता ने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को जिम्मेदारी दिया है कि वे संदेनशीलता के साथ अभी से निर्वाचन कार्य की पूर्व की तैयारियां सुनिश्चित कर करें। उन्होंने संवेदनशील मतदान केन्द्रों का अभी से मुआयना कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देश दिए है। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती लीना कमलेश मंडावी, अपर कलेक्टर द्धय डॉ. अनिल बाजपेयी, सी.एल. मारकण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, सभी एसडीओपी, एसडीएम, सुश्री सुरूची सिंह, सहित जिले के सभी एसडीएम, सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।