वीरांगना रानी दुर्गावती गोंडवाना भवन अंबागढ़ चौकी में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित

tvarit khabren 0 भाजपा विधायक प्रत्याशी गीता घासी साहू शामिल हुए

अम्बागढ़ चौकी। वीरांगना रानी दुर्गावती गोंडवाना भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं की बूथ बैठक आयोजन् किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता एवं दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र समक्ष पूजा अर्चना कर  किया गया ।कार्यक्रम में स्वागत भाषण भाजपा मंडल अध्यक्ष गुलाब गोस्वामी ने दिया उसके बाद  भाजपा विधायक प्रत्याशी गीता घासी  साहू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ताओ से अपील करते हुए जन जन तक समर्थन मांगने अपील किया। युवा नेता कैलाश शर्मा ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जिताने भीड़ जाए। वरिष्ठ भाजपा नेता एम डी ठाकुर ने कार्यकर्ताओ को चार्ज करते हुए कहा  कि  तीन बार खुज्जी विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी है ।इस बार हम सभी को जी जान लगाकर चुनाव में भीड़ जाना है। 

बैठक में मुख्य रूप से खुज्जी विधानसभा भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गीता घासी  साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता एम.डी.ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष अंबागढ़ चौकी गुलाब गोस्वामी, कैलाश शर्मा युवा नेता, योगमाया साहू भाजपा नेत्री, तीजन मानिकपुरी, कांति साहू, शंकर तिवारी ,गौरव शर्मा, गया दास साहू, कामता साहू, आशीष द्विवेदी, देव कुंभकार, विमल यादव, राजू कुरैशी, सुशीला रावटे ,ईश्वरी धुर्वे, अविनाश त्रिपाठी, नेहरू रजक, मोहन जैन, शंकर तिवारी ,रूपेश यादव ,शंकर मानिकपुरी, गणपत नेताम, मदन साहू, भंगी साहू, मदन मेश्राम,  अमर दास खोबारागड़े ,भाजपा कार्यकर्ता गण  मौजूद रहे।