मोहला - कार्यालय कलेक्टर जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में ई जिला प्रबंधक ईडीएम पद हेतु जारी विज्ञापन के अधीन साक्षात्कार उपरांत चयन समिति द्वारा ई जिला प्रबंधक ईडीएम के एकमुश्त मानदेय अंतर्गत अंतिम चयन सूची एवं प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन कर दिया गया है।
जारी सूची के अनुसार चयनित अभ्यर्थी में महेंद्र कुमार पिता स्वर्गीय संतराम वर्मा का चयन किया गया है। इसी प्रकार प्रतिक्षा सूची के अंतर्गत मिथिलेश ठाकुर, पीयूष पांडे, नितिन शर्मा, श्याम सुंदर निराला, गंगाधर विश्वकर्मा, विकास कुमार नायक, पंकज सोलंकी, नारायण देवनाथ, राकेश कुम्हारे एवं रवि कुमार गुप्ता का नाम शामिल है।