भिलाई- भारतीय रेलवे स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत दुर्ग रेलवे स्टेशन में भी स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस कड़ी में सोमवार को श्रमदान कर स्टेशन की साफ-सफाई की गई। इसके बाद रेलवे कर्मचारियों ने स्टेशन समेत रेलवे परिसर को साफ-सुथरा रखने का संकल्प लिया। इसी कड़ी में दुर्ग स्टेशन पर सीनियर सीडीओ एवं रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों ने स्टेशन परिसर मे झाड़ू लगाई।
लोगो को साफ-सफाई के लिए जागरूक किया। साथ ही स्टेशन और आसपास के स्थानों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। उल्लेखनीय है कि 16 सितंबर से 2 अक्टूबर तक रेलवे स्वच्छता पखवाड़ा मना रहा है। इसका काम स्वच्छ स्टेशन थीम किया जा रहा है। इस दौरान दुर्ग स्टेशन सहित सर्कुलेटिंग एरिया, स्टेशनों के परिसरों को बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म में सामान्यतः ज्यादा गंदे होने वाले जगहों की साफ-सफाई की गई। कचरों का निष्पादन किया गया। यात्रियों से अपील की गई है कि किसी भी तरह का कचरा स्टेशन परिसरों, प्लेटफार्म और पटरियों पर न फेंके। कचरे को डस्टबीन में ही डालें। स्टेशनों के परिसरों में स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें। स्वच्छ रेल - स्वच्छ भारत बनने में अपनी भूमिका अदा करें।