भिलाई- भिलाई में डेंगू की रोकथाम के लिए बीएसपी, जिला प्रशासन और अन्य एजेंसियों द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। डेंगू के सर्वे में लगी हुई टीम सेक्टर-2, 1, मरोदा और रिसाली सेक्टर के साथ ही पूरे टाउनशिप में सघनता के साथ जांच कार्य कर रही है।
सेक्टरों में फागिंग कार्य भी द्रुतगति से किया जा रहा है, जिससे लार्वा को समय रहते नष्ट किया जा सके। 18 सितंबर की रिपोर्ट के अनुसार भिलाई के कुल 2449 घरों से 2174 पात्रों, कूलर और अन्य जल एकत्र किए स्थानों का सर्वे किया और उन्हें साफ भी करवाया गया। सर्वेक्षण अभियान में लार्वा पाए गए 157 घरों में दवाओं का छिड़काव किया गया। 104 घरों में स्प्रे किया गया और 1400 घरों में टेमीफॉस दवाई का वितरण किया गया।