स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी व हिंदी माध्यम स्कूल छुरिया शिक्षकों की कमी से जूझ रहा है। इस कारण अध्यापन कार्य सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा है। इस समस्या को लेकर शाला प्रबंधन समिति ने बुधवार को कलेक्टर डोमन सिंह से मुलाकात कर रिक्त शिक्षकों के पद पर अतिशीघ्र नियुक्ति करने की मांग करते हुए आवेदन सौंपा। शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जोधी लाल साहू ने बताया कि स्कूल में शिक्षकों के सात पद एवं एक ऑफिस स्टाफ के पद रिक्त है।
इसमें व्याख्याता गणित एक पद, व्याख्याता वाणिज्य एक पद, मिडिल प्रधान पाठक एक पद, शिक्षक अंग्रेजी एक पद, शिक्षक सामाजिक विज्ञान एक पद, सहायक शिक्षक विज्ञान एक पद, सहायक शिक्षक लैब एक पद एवं सहायक ग्रेड-तीन एक पद रिक्त है। इसी प्रकार हिंदी माध्यम में शिक्षकों के आठ पद एवं ऑफिस स्टाफ के सात पद रिक्त हैं इनमें उप प्राचार्य, व्याख्याता, अकाउंटेंसी, व्याख्याता हिंदी, व्याख्याता एलबी अंग्रेजी, व्याख्याता एलबी रसायन, व्याख्याता एलबी भौतिक, व्याख्याता एलबी संस्कृत, सहायक शिक्षक एलबी विज्ञान, सहायक ग्रेड-2, सहायक ग्रेड-3, भृत्य चार पद, चौकीदार एक पद रिक्त है। शाला प्रबंधन समिति तथा पालकों ने मांग पूरी न होने पर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।
प्रतिनियुक्ति प्रस्ताव भेजे हैं इसी संदर्भ में शाला प्रबंधन समिति ने कलेक्टर से मुलाकात कर अपनी मांग रखी जिस पर कलेक्टर ने कहा कि अंग्रेजी माध्यम में भर्ती प्रक्रिया चल रही है और कुछ पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाले जा रहे हैं।
इस महीने के अंत तक भर्ती प्रक्रिया पूरी कर रिक्त पदों की पूर्ति कर दी जाएगी। हिंदी माध्यम में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति शिक्षा विभाग रायपुर द्वारा की जाती है। 27 शिक्षकों का प्रतिनियुक्ति प्रस्ताव बनाकर रायपुर कार्यालय भेज दिया गया है। शाला प्रबंधन समिति ने जिला परियोजना अधिकारी रश्मि सिंह से भी मुलाकात कर अपनी बात रखी। इस दौरान कैलाश गुप्ता, उदल सहारे, खिलेश्वर साहू, चित्रगन साहू उपस्थित थे।