खोराटोला ,शिकारी महका मे16 सितंबर को कबड्डी प्रतियोगिता के उद्घाटन....गीताघासी साहू के मुख्य अतिथि मे होंगे.....

त्वरित ख़बरें - भारती यादव रिपोर्टिंग

गैंदाटोला- समीपस्थ ग्राम शिकारीटोला एवं ग्राम खोराटोला में शिव शक्ति युवा समिति एवं राजीव युवा मितान क्लब के तत्वाधान में ग्रामीण स्तरीय एकदिवसीय रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता 16 सितंबर को आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि श्रीमती गीता घासी  साहू अध्यक्ष जिला पंचायत राजनंदगांव व भाजपा विधायक  प्रत्याशी होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती भुनेश्वरी रामायण साहू जनपद सदस्य छुरिया, विशेष अतिथि  बालमुकुंद कुंजम सरपंच ग्राम पंचायत गर्रापार, प्यारेलाल मांडवी सरपंच ग्राम पंचायत कोलहालमती,हिरेंद्र  साहू सदस्य भाजपा किसान मोर्चा ,गौतम सोयम  शिक्षक, लालू सिंहा  सचिव खोराटोला, धरम साहू बिल्डिंग ठेकेदार, शाला शिक्षक गन शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला एवं समस्त ग्राम वासियों की उपस्थिति मे होंगे।