बिग बॉस 15:-सलमान खान ने 'रानी' कहकर शमिता शेट्टी पर कसा तंज, भड़की एक्ट्रेस ने पलटकर दे दिया जवाब तो 'भाईजान' ने भी लगा दी क्लास

त्वारित खबरे

बिग बॉस 15’ के वीकेंड का वार एपिसोड में इस बार सलमान खान शमिता शेट्टी की क्लास लगाते नज़र आएंगे। अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सामने आया है जिसमें सलमान शमिता के एक स्टेटमेंट पर ये तक कह देते हैं कि उन्हें शो होस्ट करने का कोई शौक नहीं है और उनका बस चले तो वो वीकेंड एपिसोड्स पर आएं ही नहीं।

प्रोमो में देखने को मिलता है कि सलमान शमिता को रानी कहकर तंज मारते हैं क्योंकि वह हर कंटेस्टेंट को अपनी उंगलियों पर नचाना चाहती हैं। वो चाहती हैं कि हर कंटेस्टेंट शो में उनके मुताबिक व्यवहार करे और बिग बॉस का घर उनके मुताबिक चले। शमिता सलमान की ये बात सुनकर भड़क जाती हैं और उन्हें गुस्से में जवाब देते हुए कहती हैं, तो मैं क्या करूं अगर मैं ऐसे ही पैदा हुई हूं तो। मैं आपको बता दूं कि मैं घर में सबसे ज्यादा काम करती हूं। सच में ये बहुत ही इरिटेटिंग है।

शमिता के जवाब पर भड़के सलमान

शमिता का जवाब सुन सलमान भी भड़क जाते हैं और कहते हैं, मुझे बात करने का इतना शौक नहीं है, मेरा बस चले तो मैं पूरा एपिसोड साइलेंस में निकाल दूं, आऊं ही नहीं। बता दें कि शमिता बिग बॉस ओटीटी की सेकंड रनर अप थीं जहां से उन्हें बिग बॉस 15 में डायरेक्ट एंट्री मिली। बिग बॉस ओटीटी में शमिता एक्टर और को-कंटेस्टेंट राकेश बापट के साथ नजदीकियों को लेकर चर्चा में थीं।

बिग बॉस में तीसरी पारी

बिग बॉस में हिस्सा लेने का शमिता का यह तीसरा मौका है। बिग बॉस ओटीटी से पहले वह 2009 में बिग बॉस 3 में भी बतौर कंटेस्टेंट नजर आ चुकी हैं। शमिता यहां 34 दिन तक रुकी थीं, लेकिन उन्होंने शो बीच में छोड़ दिया था। दरअसल, शमिता को शिल्पा शेट्टी की शादी अटेंड करनी थी, जिसके कारण वह शो बीच में छोड़कर बाहर आ गई थीं।

20 साल पहले किया था बॉलीवुड डेब्यू

बात अगर शमिता शेट्‌टी की करें तो साल 2000 में 'मोहब्बतें' से डेब्यू करने के बाद वे 'झलक दिखला जा', 'फियर फैक्टर', 'खतरों के खिलाड़ी-9' में भी नजर आई थीं। जब उनसे रियलटी शो के कारण करियर पर असर पड़ने की बात पूछी गई तो उन्होंने कहा- मैं रियलटी शो में नहीं थी, यह बस होता गया। शमिता पिछले साल वेब सीरीज 'ब्लैक विडोज' में नजर आई थीं।