नेपाल में परिणीति चोपड़ा ने ‘ऊंचाई’ का पहला शेड्यूल किया पूरा, मुंबई से 125 लोगों का क्रू गया था

त्वरित खबरे

कोविड वैक्‍सीनेशन का असर अब साफ दिख रहा है। सैकड़ों लोग साथ में शूट कर रहे हैं, मगर अब कोविड का संक्रमण नहीं फैल रहा। नवीनतम मिसाल परिणीति चोपड़ा की फिल्‍म ‘ऊंचाई’ की है। नेपाल के मनांग में 13 हजार फीट की ऊंचाई पर फिल्‍म का पहला शेड्यूल गुरूवार को पूरा हुआ। वह भी तब, जब मुंबई से 125 लोगों की मौजूदगी में, जो बतौर क्रू मेंबर वहां गए थे। बाकी 350 से ज्‍यादा का क्रू नेपाल का लोकल था। शूट संचालक सूरज आचार्य ने इसकी पुष्‍ट‍ि की। न्यूज़ से खास बातचीत में कहा, गुरूवार को पहले शेड्यूल का अंतिम दिन था। उसकी शूटिंग मनांग में 13 हजार फीट पर हुई। मौसम ने हमारा बहुत साथ दिया 29 अक्‍टूबर को कलाकार काठमांडू वापस होंगे। 30 को बाकी क्रू मेंबर इंडिया रवाना होंगे।

लोकल लोगों ने क्रू का स्‍वागत किया
सूरज ने शूट की डिटेल जानकारी दी। उन्‍होंने कहा, नेपाल में फिल्‍म की शूटिंग तीन अक्‍टूबर से शुरू हुई थी। टोटल 25 दि‍न शूट हुआ। वेदर अच्‍छा रहा, इसलि‍ए वक्‍त से पहले शूट हो गया, वरना शेड्युल तो 40 दिनों का था। हमें मौसम ने परेशान नहीं किया। ट्रैवलिंग आने जाने में थोड़ा बहुत फ्लाइट का डिले होना या उनका डायवर्जन थोड़ा बहुत हुआ। माउंटेनिंग एरिया लुकला आने जाने में कभी कभार बस थोड़ी बहुत दिक्‍कत हुई। अनुपम, बमन, परिणीति का मनांग और नामचे में लोकल लोगों ने स्‍वागत किया।

शूट शेड्यूल में कोई प्रॉब्लम नही हुई
परिणीति ने मूल रूप से फ्लाइट, ट्रे‍किंग, एवरेस्‍ट बेस कैंप का शूट किया। बेस कैंप की 17 हजार फीट की ऊंचाई पर शूट किया। नेपाल में फिल्‍म के क्‍लाइमैक्‍स और गाने शूट हुए। कुल एक गाना शूट किया। कोरियोग्राफी शबीना खान की थी। परिणीति समेत किसी को कोई प्रॉब्‍लम नहीं हुई। सेट पर मेडिकल सुविधाएं स्‍टैंड बाय पर रहती थीं। ज्‍यादातर दिन की शूटिंग हुई। तब तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस रहता था। रात को जरूर टेंपरेचर माइनस सात से 10 डिग्री पर पहुंच जाता था। रात को हालांकि शूट का शेड्यूल नहीं रखा जाता था।

परिणीति के साथ तीन लोगों का स्‍टाफ था
परिणीति तो टूरिस्‍ट गाइड हैं। अनुपम, बमन, सारिका और परिणीति ने अपने हिस्‍से की शूटिंग थी। शाम कौशल का एक्‍शन फिल्‍म में हैं। डे शूट ही था। नेपाल से परनीता आर्यल राणा यानी राज्‍यलक्ष्‍मी राणा भी फिल्‍म में हैं। वो रॉयल फैमिली से बिलॉन्‍ग करती हैं। इससे पहले परनीता आर्यल राणा ने साउथ इंडियन फिल्‍म में शूट की थी। परिणीति चोपड़ा ने पशुपति नाथ मंदिर के दर्शन किए। परिणीति के साथ तीन लोगों का स्‍टाफ गया था।

नेपाल में एक और फिल्‍म की रेकी हो रही है
11 नवंबर से नेपाल में एक और फिल्‍म की रेकी हो रही है। उस फिल्‍म में डीनो मोरिया के लीड रोल में होना बताए जा रहा है। लॉकडाउन के चलते नेपाल में शूट बंद थी। हाल ही में वहां एक इटैलियन मूवी भी वहां शूट हुई है। दो साउथ इंडियन फिल्‍में भी जनवरी से वहां शूट हुई। रास्‍ते में चलते हुए एक्‍सीडेंट का सीक्‍वेंस था। वह शूट हुआ।

पहले भी नेपाल में शूट हो चुकी हैं फिल्म
पुराने दौर से नेपाल में अमिताभ बच्‍चन की 'खुदा गवाह' और महान वहां शूट हुई थी। इसके अलावा मिथुन चक्रवर्ती और डैनी की 'आंधी तूफान' वहां शूट हुई थी। डैनी की ही 'धुंध' भी वहीं शूट हुई। संजय कपूर और ममता कुलकर्णी की फिल्‍म नेपाल में शूट हुई थी। देवानंद साहब की ‘हरे रामा हरे कृष्‍णा’ वहां शूट हुई थी। हॉलीवुड से वहां ‘डॉक्‍टर स्‍ट्रेंज’, ‘लिटिल बुद्धा’, ‘एवरेस्‍ट’ के अलावा चाइनीज फिल्‍म ‘अप इन द विंड’ वहां शूट हुई थी। एक जॉर्जियन मूवी ‘गाबी कायबा’ वहां शूट हुई है।