'बिग बॉस 9' फेम युविका चौधरी को सोमवार (18 अक्टूबर) को ऑनलाइन पोस्ट किए गए एक वीडियो में आपत्तिजनक कमेंट के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। युविका पर एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था और बाद में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी थी। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान युविका ने इस मिद्दे पर बात की और कहा कि देश में कई जरूरी मुद्दे हैं, जिन पर हमें फोकस करने की जरुरत है।
युविका को उम्मीद है कि सब कुछ जल्द सुलझ जाएगा
युविका कहती हैं, "मुझे कुछ दिन पहले तक नहीं पता था कि मेरे खिलाफ इस मामले में कोई केस दर्ज हुआ है। जब मुझे नोटिस मिली, तो मैं पुणे में एक प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही थी। मुझे सबकुछ छोड़ना पड़ा और मैं जांच के लिए निकल गई। भारत के कानून का पालन करने वाले नागरिक के रूप में, मेरे लिए कानून सब कुछ से ऊपर है और इसलिए मैं तुरंत हरियाणा चली गई। वहां पुलिस ने मुझसे कई सवाल पूछे और उनके पास वो फोन भी है जिसके माध्यम से वो वीडियो अपलोड हुआ था। मैं अब मुंबई वापस आ गई हूं, लेकिन मुझे उम्मीद है कि सब कुछ जल्द ही सुलझ जाएगा।"
युविका को चुकानी पड़ी पब्लिक फिगर होने की कीमत
युविका का कहना है कि देश में कई अन्य जरूरी मुद्दे हैं, जिन्हें संबोधित करने की आवश्यकता है, लेकिन उन्हें एक पब्लिक फिगर होने की कीमत चुकानी पड़ी है। इस बारे में वो आगे कहती हैं, "छह महीने पहले भी मैंने कहा था कि मैंने किसी के लिए इस शब्द का इस्तेमाल नहीं किया था और मुझे इस शब्द का अर्थ भी नहीं पता था। मैं ऐसा कभी नहीं कर सकती हूं। लेकिन अब जब से यह हुआ है, मैं केवल उतनी ही माफी मांग सकती हूं जितना मैं मांग रही हूं।"
प्रिंस पूरे प्रोसेस में थे युविका के साथ
युविका आगे अपने पति प्रिंस नरूला के बारे में बात करते हुए कहती हैं, "वो मेरे पार्टनर हैं और वो इस पूरे प्रोसेस में मेरे साथ खड़े रहे। उनके वहां होने से मेरे लिए वास्तव में सारी चीजें आसान हो गई थीं और मुझे खुशी है कि मैंने उसे अपने पति के रूप में पा लिया है।"
मई 2021 में हुआ था यूविका के खिलाफ यह केस दर्ज
दरअसल मामला यह है कि युविका ने मई 2021 में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसे लेकर विवाद हो गया। वीडियो में युविका के पति प्रिंस नरूला हेयरकट करवा रहे थे। तभी युविका वहां फोन लेकर आती हैं और वीडियो बनाने लग जाती हैं। इसी दौरान युविका कहती हैं, जब भी मैं ब्लॉग बनाती हूं तो मैं ऐसे ही खड़ी हो जाती हूं। मुझे इतना वक्त मिलता ही नहीं है कि अपने आप को ढंग से निहार सकूं। मैं बहुत बुरी दिख रही हूं। इसी दौरान वह जाति विशेष के बारे में आपत्तिजनक कमेंट करती है।