रायगढ़ से बिलासपुर पहुंचने वाली रायगढ़ मेमू लोकल बुधवार को 4 घंटे विलंब से दोपहर 1 बजे बिलासपुर पहुंची। इससे पहले उक्त ट्रेन को बिलासपुर रेलवे स्टेशन के आउटर में तपती धूप में सवा घंटे खड़ा करके रखा गया। उक्त ट्रेन के नैला से बिलासपुर आउटर पहुंचने तक पांच मालगाड़ियों को उसके सामने से गुजारा गया।
बाइपास लाइन खाली नहीं होने से मुख्य ट्रैक पर मालगाड़ी खड़ी थी। तपती धूप और गर्मी से यात्री हलाकान होते रहे। जब ट्रेन आउटर से स्टेशन के लिए छूटी तो 70 फीसदी खाली हो चुकी थी।
42 किमी दूर नैला से दो घंटे में प्लेटफार्म पर पहुंची ट्रेन
चिलचिलाती धूप और गर्मी से हलाकान यात्रियों ने देखा कि ट्रेन को सिग्नल नहीं मिला रहा है तो उन्होंने अपना सामान निकाला और पटरियों से होते हुए पैदल ही स्टेशन की ओर बढ़ गए।
एक दूसरे को देख अन्य यात्रियों ने भी एैसा ही किया। यह रेलवे के अफसरों को नहीं दिखा। बाइपास लाइन खाली होने के बाद मालगाड़ी को उसे लिया गया और रायगढ़ मेमू को आउटर से स्टेशन के लिए रवाना गया गया। महज 3 किलोमीटर की दूरी तय करने में सवा घंटे लगे।

Facebook Conversations