वट सावित्री: पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रखा व्रत, बरगद पेड़ के नीचे की पूजा-अर्चना
त्वरित खबरे

दुर्ग/ 30 मई/ 2022

दुर्ग न्यू आदर्श नगर गार्डन समेत अन्य जगहों में आज सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री की पूजा अर्चना पति की लंबी उम्र और सुख शांति की कामना की। वहीं, वट सावित्री पूजा को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया है। वट वृक्ष को मौसमी फल अर्पित करने, कच्चे सूत से बांधने और बियने हथ पंखा से ठंडक पहुंचाने के बाद महिलाओं ने आस्था के साथ इसकी परिक्रमा की पूजा के बाद वट सावित्री कथा भी सुनी।उल्लेखनीय है कि जेष्ठ मास के अमावस्या के दिन पडने वाले इस पर्व में सुहागिन महिलाओं ने पूजा की थाली सजाकर वट वृक्ष की बारह बार परिक्रमा की और फल फूल चढाकर सुख समृद्घि और पति की लंबी आयु की कामना करती है। इस व्रत का विशेष महत्व है जहां घरों में नई-नवेली दुल्हनों के साथ सुहागिन महिलाएं बरगद पेड़ के नीचे पहुंची पूरे दिन पूजा-अर्चना की।वट सावित्री पूजा के दौरान श्रीमती सरिता ठाकुर,श्रीमती स्वेता बक्शी,श्रीमती ज्योति कनोज,श्रीमती बबिता देशमुख,श्रीमती पूनम सिंह,श्रीमती प्रियंका पटेल, श्रीमती उषा राजपूत,श्रीमती ऋतु गौतम,श्रीमती उष्पा बथाव के अलावा बड़ी संख्या में कालोनी की महिलाएं मौजूद थी

Image

इस अवसर पर महिलाओं ने कहा कि वट सावित्री पूजन करना फलदायक होता है व्रत रखने वाली महिलाओं के अनुसार इस व्रत को सबसे पहले सावित्री ने अपने पति सत्यवान की प्राण को यमराज से वापस मागकर लाई थीं, तब से इस व्रत को सुहागिन करती चली आ रही है। वट सावित्री व्रत में महिलाएं 108 बार बरगद की परिक्रमा करती हैं। कहते हैं कि वट सावित्री पूजन करना बेहद फलदायक होता है। महिलाओ ने ये भी कहा कि इस दिन महिलाएं सुबह से स्नान कर लेती हैं और सुहाग से जुडा हर श्रृंगार करती हैं, जब तक पानी नहीं पीती हैं जब तक वह पूजा नहीं कर लेती हैं वट सवित्री के दिन महिलाएं त्यौहार की तरह अपने अपने घरों में भोजन के साथ पकवान भी बनाती हैं। वट वृक्ष पूजन में साल भर में जो 12 महिने होते है। उसके अनुसार सभी वस्तुएं भी 12 ही चढाई जाती हैं। कच्चे धागे का जनेऊ बनाकर उसको अपने गले में धारण करती है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations