विधायक व महापौर ने पुराना बस स्टैंड सार्वजनिक स्थल पर गर्मी के समय राहगीरों को शीतल जल उपलब्ध कराने प्याऊ घर का किया शुभांरभ:
त्वरित ख़बरें -

दुर्ग/  9   अप्रैल । पुराना बस स्टैंड के पास सत्य साईं सेवा समिति द्वारा गर्मी के समय राहगीरों के लिए शीतल जल उपलब्ध कराने के लिए प्याऊ घर का विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल ने समाजसेवी सत्य साईं सेवा समिति के साथ शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक अरुण वोरा ने कहा गर्मी के समय राहगीरों के लिए प्याऊ आरंभ करने का चलन रहा है। इसके लिए स्वयंसेवी संस्थाएं बेहतर काम करती हैं। विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि गर्मी में परेशानी केवल नागरिकों को परेशान नहीं करता। गर्मी के मौसम में पक्षी भी पेयजल के लिए परेशान रहती हैं। इसके लिए उन्होंने नागरिको से अपील कर कहा कि अपने घर के आंगन,छत में और दीवारों में पक्षियों के लिए पानी से भरे सकोरे रखें। प्याऊ घर स्थापना के दौरान मौजूद थे सत्य साई सेवा समिति, दुर्ग के समिति के सदस्यों के उपस्थिति में बी.पी. पांडेय   आर.के. तिवारी   हरीश चंद्र ठाकुर  ,शंकर लाल चंद्राकर  , वी   निवास राव,नंदन दुबे  और देव कुमार साहू,नारायण ठाकुर  के उपस्थिति रही!महिलाओं में   मीना पांडेय,  . अनुश्री गीते और  . वी सुहासिनी भी अपनी उपस्थिति दिए थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations