वेलेंटाइन डे पर मिलने नहीं आया प्रेमी तो छात्रा ने दे दी जान,
त्वरित ख़बरें - भिलाई में पीजी में रहकर पढ़ाई करने वाली 22 साल की छात्रा दीक्षा समुद्र ने सीलिंग फेन से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली,

दुर्ग। सोमवार को वेलेंटाइन डे था। उसे उम्मीद थी कि उसका प्रेमी उससे न सिर्फ मिलने आएगा बल्कि प्यार का इजहार करते हुए कोई शानदार गिफ्ट लेकर आएगा। साथ घूमेंगे-फिरेंगे वेलेंटाइन डे एंजाय करेंगे। लेकिन पूरा दिन बीत गया इंतजार में ही। उसके मंसूबों पर पानी फिर गया। प्रेमी मिलने नहीं आया। बस इतनी सी बात उसे इतनी नागवार गुजरी कि उसने अपना जीवन त्यागने का फैसला  कर लिया। यह कहानी है भिलाई में पीजी में रहकर पढ़ाई करने वाली 22 साल की छात्रा दीक्षा समुद्र की। उसने सीलिंग फेन से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि छात्रा का प्रेमी वेलेंनटाइन डे के दिन उससे मिलने नहीं पहुंचा। बस इतनी सी बात पर दक्षिण बस्तर की रहने वाली छात्रा दीक्षा समुद्र ने जान दे दी। बहरहाल नेवई पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations