उत्तर प्रदेश : महिला कर्मियों ने बताया एक वर्ष से नहीं मिल रहा वेतन मानदेय
त्वरित ख़बरें - महिला कर्मियों ने बताया नहीं मिला एक साल से वेतन, कमियों को दूर करने का दिया निर्देश

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत जनपद न्यायाधीश अनमोल पाल के आदेशानुसार प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला जज लाल बाबू यादव ने क्षयरोग अस्पताल प्रागंण में स्थित वनस्टॉप सेन्टर का औचक निरीक्षण किया। महिला कर्मियों ने सेवा के बावजूद एक साल से वेतन न मिलने की जानकारी दी। अपर जिला जज ने केन्द्र प्रबन्धक को वेतन की जानकारी के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी को पत्र प्रेषित करने को कहा।


निरीक्षण के दौरान सेन्टर में केन्द्र प्रबन्धक श्रीमती पूजा मौर्या, कम्प्यूटर आपरेटर श्रीमती रोमी सिंह, केस वर्कर श्रीमती राधिका सिंह, मल्टीपरपज स्टॉफ श्रीमती शशिकला उपस्थित थी। परामर्श दाता श्रीमती प्रियंका सिंह एवं पैरामेडिकल नर्स श्रीमती सीता सिंह के बारे में बताया गया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं अभियान में मड़िहान क्षेत्र में गई है।

8 सीसीटीवी कैमरे सही हालत पाए गए
वन स्टॉप सेन्टर में कुल 8 सीसीटीवी कैमरे सही हालत में पाये गये। सेन्टर में कोई भी प्रवासित महिला नहीं पाई गई है। सेन्टर में प्रवासित महिलाओं के लिए दो चौकी, बिस्तर, कम्बल व खाने के बर्तन व्यवस्था है, किन्तु पर्याप्त नहीं है। सेन्टर में पंजिकाओं एवं पत्रावलियों का निरीक्षण किया गया।

एक वर्ष से नहीं मिल रहा वेतन मानदेय
केन्द्र प्रबन्धक श्रीमती पूजा मौर्या द्वारा अवगत कराया गया कि सेन्टर में कुल 11 महिलाओं बालिकाओं को नियमानुसार महिला सेल्टर होम मड़िहान एवं बालिका सेल्टरहोम सोनभद्र में प्रवासित कराया गया है। उन्होंने बताया कि वेतन मानदेय एक वर्ष से नहीं मिल रहा है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations