थाने के पीछे चाकूबाजी से मौत, राजधानी रायपुर में 5 दिनों में छठवीं चाकूबाजी का केस !!
त्वरित ख़बरें:-रायपुर शहर के गोलबाजार थाने के ठीक पीछे सोमवार रात बाजार में दुकानदारों के सामने ही एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक के गले पर हमलावर ने चाकू मारा तो वह घायल................

थाने के पीछे चाकूबाजी से एक की मौत ! राजधानी रायपुर में 5 दिनों में छठवीं चाकूबाजी, कोई नहीं पकड़ाया....!! - Online Hindi news in bhilai

रायपुर शहर के गोलबाजार थाने के ठीक पीछे सोमवार रात बाजार में दुकानदारों के सामने ही एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक के गले पर हमलावर ने चाकू मारा तो वह घायल हालत में दौड़ता हुआ थाने पहुंच गया। अंदर घुसते ही उसने कहा कि वह मुझे मार देगा। पुलिस अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मरने वाले युवक का नाम भोला तांडी है। वह मारवाड़ी श्मशान घाट के आसपास का रहने वाला था। घटना बाजार में लगे CCTV कैमरे में भी कैद हो गई है।

एडिशनल एसपी लखन पटले ने बताया कि मारा गया भोला तांडी पुराना बदमाश है। चोरी और जेब काटने के कुछ अपराध कोतवाली थाने में दर्ज है। वह नशे का भी आदी था। स्टेशनरी लाइन में वह अपने साथी के साथ थिनर लेने पहुंचा था। वह थिनर का नशा किया करता था। यहीं पर उसका कुछ लड़कों के साथ विवाद हो गया, जिसके बाद उन लोगों ने उसे चाकू मार दिया। हमला किसने किया इसकी जांच पुलिस कर रही है।

5 दिनों में आधा दर्जन चाकूबाजी की वारदात, कोई नहीं पकड़ाया

रायपुर का सबसे पुराना और प्रमुख बाजार है गोल बाजार। बाजार के ठीक सामने थाने की बिल्डिंग बनाई गई है। जिस चैंबर में थानेदार बैठते हैं, उसके ठीक पीछे स्टेशनरी की दुकान है। इसी जगह पर युवक की हत्या की गई। शहर में 14 जुलाई से अब तक यानी 5 दिन में चाकूबाजी की 6 घटनाएं हो चुकी है। हर बार पुलिस के हाथ खाली रहते हैं। देर रात गोलबाजार में हुई इस हत्या के अलावा, आमानाका और टिकारापारा पुलिस स्टेशन एरिया में वारदातें हुई है।

सिविल लाइंस पुलिस के पास 14 जुलाई को ऐसे ही लूट की शिकायत पहुंची थी। 19 साल के पप्पू पाटले पर बाइक पर सवार दो लड़कों ने हमला कर दिया था। दोनों ने अपना चेहरा स्कार्फ से ढंककर रखा था। लुटेरों ने उसके साथ मारपीट की और पेंट की जेब में रखा मोबाइल छीनकर भाग गए। युवक ने हमले के फौरन बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी।

16 जुलाई शुक्रवार को गोंदवारा इलाके में ऐसी वारदात हुई। 21 साल का नसीम अंसारी साइकिल से अपने मामा के घर जाने निकला था। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने उसका पीछा शुरू कर दिया। कुछ दूर जाने पर बाइक लेकर नसीम के सामने आ गए और चाकू निकाल लिया। बदमाशों और उसके बीच धक्कामुक्की होने लगी। फिर चाकू मार दिया।

17 जुलाई को 70 साल के रमेश विश्वकर्मा खमतराई लुटेरों के हमले का शिकार हुए। वो अनुग्रह रेसीडेंसी में रहते हैं। गोंदवारा ओवरब्रिज के पास से दो युवकों ने इनका रास्ता रोक लिया। इनमें से एक युवक ने टाइम पूछा और फिर चाकू से वार करने लगा। बुजुर्ग के हाथ पर तीन जगह गहरी चोटें आई है।

एक के बाद एक 5 दिनों में 6 चाकूबाजी होना निश्चित रूप से पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है ! ऐसी घटनाओं के बाद स्वभाविक रूप से राजधानी रायपुर के लोगों में स्वाभाविक रूप से असुरक्षा महसूस की जा रही है |

YOUR REACTION?

Facebook Conversations