दुर्ग / 26 फरवरी। नगर पालिक निगम एक बार फिर स्वच्छ्ता सर्वेक्षण 2022 दुर्ग देश एवं प्रदेश में अव्वल लाने के लिए लगातार दुर्ग की राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन टीम द्वारा,शहर विधायक अरुण वोरा,महापौर धीरज बाकलीवाल के मंशा अनुरूप एवं आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर वार्ड क्रमांक 13 में समूह की महिलाओं द्वारा स्वच्छता रैली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।वार्ड प्रभारी सामुदायिक संगठक श्रीमती उषा साहू के साथ श्रीमती रोशनी हिरवानी,अंजनी निशा वर्मा तथा एनयूएलएम टीम के सभी सामुदायिक संगठक तथा सीआरपी नूतन यादव के द्वारा कार्यक्रम संपन्न कराया गया ।कार्यक्रम में आठ समूह की लगभग 70 महिलाएं उपस्थित थी। वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य संजय कोहले के सहयोग से कार्यक्रम को सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया गया।समूह की महिलाओं ने घर-घर जाकर गीला कचरा और सूखा कचरा अलग अलग डिब्बे में रखकर स्वच्छता दीदियों को अलग-अलग देने की घर-घर अपील की। सभी को समझाइश दी गई कि हमेशा कचरा अलग अलग ही देवें । स्वच्छता पर रंगोली के माध्यम से वार्ड की बच्चियों और महिलाओं ने स्वच्छता को लेकर संदेश दिया कि हमें अपने शहर को स्वच्छ रखना है अपने वार्ड को स्वच्छ रखना है तो हमें अपने घर से ही शुरुआत करनी होगी।

Facebook Conversations