स्वच्छ दुर्ग एवं स्वस्थ दुर्ग अभियान:महिलाओं ने पुराने कपड़ों से पैरदान व पेपर से बनाए पॉट
त्वरित ख़बरें - दुर्ग - दुर्ग के बघेरा में रंगोली प्रतियोगिता और वेस्ट ऑफ बेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

दुर्ग- बघेरा में रंगोली प्रतियोगिता और वेस्ट ऑफ बेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

  दुर्ग-  दुर्ग एवं स्वस्थ दुर्ग अभियान के तहत बुधवार को बघेरा में रंगोली प्रतियोगिता और वेस्ट ऑफ बेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त हरेश मंडावी के मार्गदर्शन में रंगोली प्रतियोगिता में 22 प्रतिभागियों व अनुपयोगी वस्तुओं को उपयोगी बनाने की स्पर्धा में 31 महिलाओं ने भाग लिया।

उन्होंने पुराने कपड़ों से पैरदान बनाना, छोटे घड़े को रंग के माध्यम से रंगीन कलश बनाना, पुराने समाचार पत्रिका से पॉट बनाना, जूट की कलाकृति बनाना, पुरानी घड़ी से वॉल हैंगिंग झूमर बनाना, पुराने कपड़े से तकिया बनाना आदि बनाकर दिखाया गया। पार्षद कुमारी बाई साहू के नेतृत्व में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन द्वारा गठित समूह द्वारा स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं द्वारा स्वच्छता नारों की तख्तियां लेकर बस्ती में भ्रमण किया गया एवं स्वच्छता के लिए सभी को प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सिटी मैनेजर मुक्तेश कान्हे, मनीष त्रिपाठी, सामुदायिक संगठक अंजू लता देशमुख, ममता टिकेश्वरी सहित अन्य उपस्थित रहे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations