समाज कल्याण विभाग के उप संचालक को जिला निःशक्तता समन्वयक नियुक्त
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

गरियाबंद 22 मार्च 2024  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल ने लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के दौरान प्रत्येक मतदान केन्द्र पर व्हील चेयर सुनिश्चित करने न्यूनतम सुविधाएं  उपलब्ध कराने जैसे पीने का पानी, प्रतीक्षालय, शेड, शौचालय, प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था, स्थायी रैंप, निःशुल्क परिवहन एवं अन्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने संबंधी जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराने के लिए जिला स्तर पर समाज कल्याण विभाग के उप संचालक डीपी ठाकुर को जिला निःशक्तता समन्वयक नियुक्त किया है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations