दुर्ग / 27 अप्रेल। नगर निगम को स्वच्छ नंबर वन तथा सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त करने की कड़ी में विधायक अरुण वोरा एवम महापौर धीरज बाकलीवाल की मंशानुसार तथा आयुक्त हरेश मंडावी जी के मार्गदर्शन में ब्रांड एंबेसेडर डॉ विश्वनाथ पाणीग्राही के नेतृत्व में बाजार अधिकारी थानसिंग यादव की उपस्थिति में दुर्ग गौरव पथ स्थित मां शीतला सब्जी बाजार के सब्जी विक्रेताओं की आवश्यक बैठक आयोजीत की गई । ब्रांड एंबेसेडर डॉ विश्वनाथ पाणिग्राही ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 की विस्तृत जानकारी दी तथा स्वच्छता में सहयोग करने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक पूर्णतः बंद करने उसके स्थान पर कपड़े जुट ,100% बायोडेग्रेडेबल थैले का उपयोग करने हेतु कहा । नगर निगम बाजार अधिकारी थान सिंग यादव ने भी उपस्थित सभी विक्रेताओं को सिंगल यूज प्लास्टिक बंद करने तथा नियमानुसार शासन द्वारा प्रमाणित 100% बायोडेग्रेडेबल बेग का उपयोग करने हेतु कहा । मां शीतला सब्जी बाजार अध्यक्ष विनोद साहू की उपस्थिति में सभी सदस्यों ने एकमत से सहमत हुए और सबने नारे लगाते हुए कहा कल से सिंगल यूज प्लास्टिक में सामान नहीं बेचेंगे। सामान थैले में ही देंगे । घर से थैला लेकर बाजार चलो । जो घर से थैला लेकर नहीं आयेंगे उनको हम थैला अपनी सब्जी दुकान में ही उपलब्ध कराएंगे । थैली खरीदकर के जाएं । थैली खरीदना नहीं चाहेंगे तो थैली किराए पर भी देने की व्यवस्था अथवा राशि जमा कर थैली दिए जाने की व्यवस्था जाएगी । लेकिन कोई भी सब्जी विक्रेता सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेगा । इस महत्वपूर्ण बैठक में मां शीतला बाजार के अध्यक्ष विनोद साहू पूर्व अध्यक्ष राजा चेलक , मोहन साहू ,नरेश पटेल , समारू साहू ,राजेश कुमार ,बालाराम चौबे ,उषा वर्मा ,अर्जुन दास ,दुर्गा ,रामजी साहू , कुमारी पटेल ,हेमलता साहू ,पिंटू पटेल ,शरद ढीमर सहित अन्य सब्जी विक्रेता उपस्थित रहे।

Facebook Conversations