दुर्गं/ नगर पालिक निगम। आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर लगातार सड़क में पड़े मलबा को उठवाया जा रहा है, आज वार्ड 6 बैगा पारा ,वार्ड 8 तकिया पारा, वार्ड 47 रायपुर नाका सिंधी कालोनी और वार्ड 48 पुलिस लाइन से निगम ने मलमा उठवाया।नगर निगम ने पूरी तैयारी कर ली है। भवन निर्माण सामग्री डालकर सड़क को घेरने वाले स्थानों को चिन्हित करने का काम भी कर्मचारियों को सौंप दिया गया। किसी का घर टूट रहा हो या फिर निर्माण हो रहा हो । वह मलबे और भवन निर्माण सामग्री को सड़क पर डाल देता है। वो तत्काल नगर पालिक निगम द्वारा जारी किए गए है सड़क पर सी एंड डी वेस्ट पड़े भवन सामग्री मलबा को उठाने के लिए निर्माण व विध्वंस अपशिष्ट मलबा संग्रहण व परिवहन वाहन में लिए गए न. पर संपर्क हेतु 789718238 पर कॉल कर सकते है।आमतौर पर यह नजारा शहर की हर गली और सड़क पर मिल जाती है। निगम ने गाइड लाइन जारी कर दी है। आयुक्त ने साफ हिदायत दी कि सड़क मलबा या भवन निर्माण सामग्री मिले तो शुल्क वसूला जाएगा और सामग्री को जब्त करने और जुर्माने की स्थिति भी कर्मचारियों के सामने स्पष्ट कर दी है।
त्वरित ख़बरें - -आप भी इस नम्बर पर 789718238 फोन करके उठवा सकते हैं सी एंड डी ( मलबा ):

Facebook Conversations