-महापौर ने दिए निर्देश सभी अधिकारी वार्ड वार फाइल बनाए नक्शो के साथ 60 वार्डो में निर्माण कार्यो शुरू होने और निर्माण कार्य होने की जानकारी अंकित करें, पुराने अधिकारी के बदले जाने से नए अधिकारियों को निर्माण कार्यों की जानकारी खोजने में समय न लगे:
दुर्ग/ 21 फरवरी। नगर पालिक निगम के डाटा सेंटर में आज महापौर धीरज बाकलीवाल के अध्यक्षता और आयुक्त हरेश मंडावी की मौजूदगी में जोन-एक में चल रहे कार्यो पर उन्होंने विस्तार से चर्चा की और अधिकारियों से सभी कार्यो की अद्यतन जानकारी मांगी।जिसमे सफाई व्यवस्था, विकास कार्यो से संबंधित जल विभाग,विद्युत विभाग समेत अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ जोन-1 में स्वीकृति प्राप्त प्रगतिरत कार्य,अप्रारंभ कार्यो की समीक्षा बैठक ली जा रही है।उन्होंने कहा अधिकारी वर्क ऑडर होते ही भीड़कर कार्यो को कराये, पार्षदों को कहा गया कि बजट सत्र में पहले वाला वार्ड वार अपनी समस्या से अवगत कराएं जिससे आने वाले बजट सत्र पर प्रस्ताव रखा जा सके।सहायक अभियंता एवं उपअभियंता से हर कार्य को लेकर महापौर धीरज बाकलीवाल और आयुक्त हरेश मंडावी ने सीधे सवाल करते हुए निर्माण कार्य की स्थिति की जानकारी मांगी।समीक्षा बैठक में मौजूद सभापति राजेश यादव,लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी,जलकार्य प्रभारी संजय कोहले, वित्त विभाग प्रभारी दीपक साहू,स्वास्थ्य विभाग प्रभारी हमीद खोखर,शिक्षा व खेलकुद प्रभारी मनदीप सिंह भाटिया,पार्षद नरेंद्र बंजारे,मनीष साहू,श्रीमती सत्यवती पटेल,श्रीमती लीनादिनेश देवांगन,विजेंद्र भारद्वाज, श्रीमती चमेली साहू,श्रीमती कुमारी साहू,कार्यपालन अभियंता आर.के. पांडेय,सहयक अभियंता आर.के. जैन,नोडल अधिकारी प्रकाश चंद थावनी,सहायक अभियंता आर.के. पालिया,सुरेश केवलानी,उप अभियंता राजेन्द्र धबाले,उप अभियंता सुश्री स्वेता महलवार,सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली,छागल लाल साहू के अलावा अन्य मौजूद थे।समीक्षा बैठक में महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा किसी भी 7 जोन का वार्ड वार समीक्षा बैठक ली जाएगी,बजट को लेकर सुझाव पर चर्चा के साथ पार्षदों ने अपने वार्डो की जानकारी दी।महापौर ने कहा जिस वार्ड में भूमिपूजन किया जाता उसके बाद कार्य शुरू किया जाता है उन्होंने पार्षदो से अनुरोध किया कि अपने वार्ड के निर्माण कार्यो के दौरान अवलोकन करे ताकि कार्य आपके वार्ड में अच्छे से हो रहा है कि नही इस कार्य हेतु विशेष ध्यान रखें।पानी की समस्यों को लेकर कहा कि लगातर निरीक्षण करने पर पानी की समस्या कम हो गई है।जलकार्य अधिकारी को कहा सामने अभी गर्मी का मौसम आने वाला है,इसको विषय रूप से ध्यान रखें पानी एक बहुत ही गंभीर समस्या है नागरिको को पानी की समस्या न हो उसको आवश्यक ध्यान में रखें समस्या अभी है उसको जल्द समाधान करें।विद्युत विभाग के बारे में कहा जहां- जहा लाइट की समस्या है तत्काल निराकरण करें।लोक कर्म विभाग के अधिकारियों को कहा जल्द से जल्द निर्माण कार्यो का इस्टीमेट बनाएं।महापौर ने कहा सभी अधिकारी अपने विभाग का वार्ड वार पार्षदों के नाम सहित फाइल बनायेगे।उस फाइल में सारी जानकारी लिखकर रखेगे। पार्षदो की मांग को लेकर कहा कि एक सप्ताह के अंदर समस्या का निराकरण कर अवगत कराएं।सभापति राजेश यादव ने सभी पार्षदों का शहर विकास में तथा निगम आय स्त्रोत बढ़ाने अपने सुझाव एवं विचार प्रगट करने के लिए आभार व्यक्त किया।नगर पालिक निगम।

Facebook Conversations