सगाई समारोह में शामिल होने जा रही ,25 लोगों से भरी पिकअप पलटी
त्वरित ख़बरें - सड़क हदासा: 25 लोगों से भरी पिकअप पलटी, 16 घायलों में 8 की हालत गंभीर, महिलाओं को भी आई चोंटे

सगाई समारोह में शामिल होने जा रही ,25 लोगों से भरी पिकअप पलटी

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले में एक पिकअप पलटने से उसमें सवार 16 लोगों के घायल होने की खबर आई है। जिसमें से 8 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में 25 लोग सवार होकर एक सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस की सूचना के मुताबिक, जगरगुंडरा गांव से 25 लोग रविवार दोपहर सगाई समारोह में शामिल होने महाराष्ट्र के एक गांव जा रहे थे। गांव से कुछ दूर जाते ही एक मोड़ के पास ड्राइवर गाड़ी को संभाल नहीं पाया। तेज गति से चल रही पिकअप अचानक मोड़ने पर असन्तुलित होकर पलट गई। पिकअप पलटने से उसमें सवार कुछ लोग नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कराया और एंबुलेंस को बुलाकर घायलों को छुरिया अस्पताल भिजवाया। जोब पुलिस भी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि सड़क हादसे में 25 लोगों में 16 लोगों को चोंटे आई थीं। इनमें से 8 लोगों की हालत गंभीर होने से उन्हें राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया। रेफर किए गए लोगों में एक वृद्ध की हालत नाजुक बताई जा रही है। सगाई समारोह में शामिल होने कुछ महिलाएं भी गईं थी। वह भी दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार थीं। इनमें से कुछ महिलाओं को भी चोंटे आई हैं। सभी महिलाओं की हालत सामान्य बताई जा रही है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations