दुर्ग/ 25 फरवरी। नगर पालिक निगम आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश एवं भवन अधिकारी प्रकाशचंद थावनी के मार्ग दर्शन पर आज वार्ड 59,शिव मंदिर के पास, हरिनगर, कातुलबोर्ड, एम.के.मिच द्वारा सड़क क्षेत्र में तार फेसिंग, पक्का निर्माण गैरेज निर्मित कर अतिक्रमण,अवैध कब्जा किया गया था है,जिससे सड़क क्षेत्र बाधित हो रही है, निगम टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर अवैध कब्जा को तोड़कर हटाया गया। इस क्रम स्थित वार्ड 59, कातुलवोर्ड में श्रीमती कल्पना साहनी पति अजय साहनी द्वारा नाली को क्षतिग्रस्त कर अतिक्रमण करते हुए निर्माण कार्य किया गया है.जिससे सड़क एवं नाली क्षेत्र बाधित हो रही है,अतिक्रमणकर्ता को नोटिस के माध्यम से उक्त अवैध कब्जा बाउंड्रीवाल को हटाये के लिए अवगत कराया था।कार्यवाही दौरान अतिक्रमणकर्ता द्वारा मौके पर लिखित आवेदन लेकर स्वयं अतिक्रमण हटा लेने के लिए दो दिनों का समय मांगा है।कार्रवाही के मौके पर सहायक भवन निरीक्षक विनोद मांझी,शिव शर्मा के अलावा टीम मौजूद थे।
त्वरित ख़बरें - वार्ड 59 सरकारी नाली पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए निगम ने दिया 2 दिन का अल्टीमेटम

Facebook Conversations