सड़क दुर्घटना:सड़क हादसे में युवक की मौत, मुआवजे के लिए परिजनों ने किया चक्काजाम
त्वरित ख़बरें - खुर्सीपार थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में मंगलवार देर रात सड़क हादसे में युवक की मौत

खुर्सीपार थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में मंगलवार देर रात सड़क हादसे में युवक की मौत

खुर्सीपार थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में मंगलवार देर रात सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में बुधवार को परिजनों ने जमकर हंगामा किया। ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में शव रखकर चक्का जाम कर दिया। प्रशासनिक अधिकारियों के एक घंट देरी से पहंुचने के कारण प्रदर्शन चलता रहा। अधिकारी के पहुंचने के बाद मुआवजे का आश्वासन मिलने के बाद ही परिजन ने चक्काजाम समाप्त किया। पुलिस के मुताबिक ट्रक क्रमांक सीजी 04 एनएम 0237 के चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक ट्रक में सरिया लोड था। मृतक 34 वर्षीय राजेश कुमार यादव खुर्सीपार का रहने वाला था। बहरहाल मामले में जांच जारी है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations