साल 2022 में इस दिन लगने जा रहा है पहला चंद्र ग्रहण
त्वरित ख़बरें - जानें तिथि और चंद्र ग्रहण का समय

साल 2022 की शुरुआत के बाद सूर्य ग्रहण  और चंद्र ग्रहण का सिलसिला भी शुरू होने वाला है. हर कोई जानने को उत्सुक है कि साल का पहला चंद्र ग्रहण कब लगने वाला है. पृथ्वी और चंद्रमा के बीच सूर्य के आने से चंद्र ग्रहण लगता है. बता दें कि चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा तिथि को लगता है और सूर्य ग्रहण अमावस्या पर. इस दौरान राहु-केतु का प्रकोप धरती पर रहता है. कहते हैं कि इसलिए ग्रहण के दौरान बनते काम भी बिगड़ जाते हैं. इसलिए ही इस दौरान शुभ कार्य करने की मनाही होती है.

चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2022) के दौरान कई अन्य सावधानियां बरतने की भी जरूरत होती है. विशेषतौर से गर्भवती महिलाओं को इस दौरान अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए. चंद्र ग्रहण के दौरान निकलने वाली किरणें होने वाले बच्चे पर बुरा प्रभाव डालती हैं. ज्योतिष शास्त्र और खगोलशास्त्र की मानें तो इस साल 2022 में दो चंद्र ग्रहण लगेंगे. आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण की तिथि और समय के बारे में.

कब लगेगा पहला चंद्र ग्रहण

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2022 में पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को लगने जा रहा है. भारत समेत कई देशों में देखा जाएगा. साल के पहले चंद्र ग्रहण में सूतक मान्य होगा और सूतक संबंधी सभी सावधानियां बरतनी होंगी. यह पूर्ण चंद्र ग्रहण है. चंद्र ग्रहण का समय प्रात: काल 7:02 मिनट पर शुरू होकर दोपहर 12:20 बजे पर समाप्त होगा.

 इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को लगेगा. यह भी भारत समते कई देशों में देखा जा सकेगा. पूर्ण चंद्र ग्रहण होने के कारण इसमें भी सूतक मान्य होगा. चंद्र ग्रहण का समय दोपहर 1:32 मिनट पर शुरू होकर शाम में 7:27 मिनट पर समाप्त होगा. और इस दौरान ग्रहण के सभी नियमों का पालन जरूरी है.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations