राजनांदगांव. साकेत साहित्य परिषद सुरगी का प्रतिनिधि मंडल विगत दिवस छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के सचिव डॉ. अभिलाषा बेहार से भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने डॉ. बेहार से साकेत साहित्य परिषद की रजत जयंती समारोह के संबंध में चर्चा करने के साथ ही राजनांदगांव की साहित्यिक गतिविधियों से अवगत कराया। साकेत स्मारिका 2023 की प्रति भेंट की। प्रतिनिधि मंडल की डॉ. बेहार से सार्थक चर्चा हुई। साथ ही संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य से मिलकर पंडित सुंदरलाल शर्मा सम्मान को आंचलिक / छत्तीसगढ़ी साहित्य के लिए ही दिये जाने की मांग की। ज्ञात हो कि इस बार जो नोटिफिकेशन जारी किया गया है उसमें हिन्दी का उल्लेख किया गया है। इस ओर साकेत साहित्य परिषद ने संचालक महोदय का ध्यान आकृष्ट कराया। साथ ही साकेत स्मारिका 2023 भेंट किया। इस दौरान साकेत साहित्य परिषद के अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू अंकुर, संरक्षक कुबेर सिंह साहू, महेन्द्र कुमार बघेल मधु, पूर्व अध्यक्ष लखनलाल साहू लहर, सचिव राजकुमार चौधरी रौना, कोषाध्यक्ष सचिन निषाद, युनुस अजनबी, कुलेश्वरदास साहू, फकीर प्रसाद साहू फक्कड़, सहसचिव डोहरदास साहू आदि उपस्थित थे।
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

Facebook Conversations