साधु बनकर करते थे ठगी,बुजुर्ग दंपतियों और महिलाओं को मौत का डर दिखाकर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार...
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

मुजफ्फरपुर में साधु बनकर महिलाओं और बुजुर्गों को ठगने वाले तीन शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि ये शातिर बदमाश भोले-भाले लोगों को वास्तु शास्त्र, पितृ दोष एवं परिवार के किसी सदस्य की आकस्मिक मौत हो जाने का डर दिखाकर ठगी को अंजाम देते थे. बिहार के मुजफ्फरपुर में साधु बनकर महिलाओं और बुजुर्गों को ठगने वाले तीन शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से साधु की  वेशभूषा, कैश और रत्न की तरह दिखने वाले पत्थर बरामद किए. ये शातिर बदमाश भोले-भाले लोगों को वास्तु शास्त्र, पितृ दोष एवं परिवार के किसी सदस्य की आकस्मिक मौत हो जाने का डर दिखाकर ठगी को अंजाम देते थे. 

YOUR REACTION?

Facebook Conversations