रणबीर-आलिया वेडिंग:बॉलीवुड की दो बड़ी फैमिली शामिल, पर सबसे लो-प्रोफाइल रही शादी; जानिए इसके पीछे की वजह
त्वरित खबरे

बॉलीवुड के पावर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल की शादी की सारी रस्में रणबीर कपूर के पाली हिल स्थित वास्तु अपार्टमेंट में हुईं। बता दें कि कपूर और भट्ट बॉलीवुड की दो सबसे बड़ी और पुरानी फैमिली हैं।

खास बात ये है कि दोनों परिवारों के बच्चों की शादी बेहद लो-प्रोफाइल तरीके से हुई। इसके पीछे एक बड़ा कारण है। वहीं रणबीर-आलिया की इस शादी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स को भी इनवाइट नहीं किया गया। शादी में दोनों परिवार के लोग और कपल के क्लोज फ्रेंड ही शामिल हो रहे हैं।

रणबीर नहीं चाहते थे शादी धूमधाम से हो
दरअसल, इस शादी से जुड़े हुए सारे फैसले रणबीर कपूर ने लिए हैं। रणबीर नहीं चाहते थे कि वह अपनी शादी बिग फैट इंडियन वेडिंग यानी धूमधाम तरीके से करें। इसीलिए यह शादी उनकी पसंद और नापसंद को ध्यान में रखकर ही हुई। हालांकि भट्ट फैमिली चाहती थी कि शादी धूमधाम से हो। ऐसा इसलिए क्योंकि भट्ट परिवार में अब तक जितनी भी शादी हुईं, वह बेहद साधारण तरीके से हुईं।

इसी वजह से भट्ट परिवार आलिया की शादी को यादगार बनाना चाहता था, लेकिन आलिया ने परिवार को मनाया कि उन्हें रणबीर के फैसले का सम्मान करना चाहिए। जिसके बाद भट्ट फैमिली लो-प्रोफाइल शादी के लिए राजी हो गई।

बेहद शर्मीले और इंट्रोवर्ट एक्टर हैं रणबीर

रणबीर कपूर इंडस्ट्री के इंट्रोवर्ट एक्टर में से एक हैं। उनका नेचर भी बेहद शर्मीला है। वह इंडस्ट्री में होने वाली सेलेब पार्टी में भी शामिल नहीं होते हैं। अमूमन वह अपने क्लोज फ्रेंड्स के साथ ही हैंगआउट करते हैं। रणबीर बॉलीवुड के ऐसे सेलेब हैं जो किसी भी सोशल मीडिया साइट पर एक्टिव नहीं हैं। हालांकि उनके नाम के कई अकाउंट एक्टिव हैं। डायरेक्टर अयान मुखर्जी इंडस्ट्री में उनके बेहद करीबी दोस्तों में से हैं। अक्सर दोनों स्पॉट भी होते रहते हैं।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations