रायपुर में बस-हाइवा के बीच हुई भिड़ंत,मरने की संख्या बढ़ी
त्वरित ख़बरें -निरुपमा शर्मा रिपोर्टिंग

जगदलपुर से आ रही थी गाड़ी

रायपुर @ रायपुर में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मंगलवार सुबह जगदलपुर से रायपुर आ रही रॉयल ट्रेवल्स की बस (क्रमांक CG 04 E 4060) और हाइवा के बीच टक्कर हो गई। बस में सवार 3 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। अभनपुर थाना क्षेत्र के केंद्री के पास यह हादसा हुआ।


मरने वालों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

अभनपुर में घायलों का चल रहा इलाज

6 घायलों में तीन लोगों का इलाज अभनपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है वहीं और तीन का सरकारी अस्पताल में उपचार जारी है।

ओवरटेकिंग के दौरान हादसे का अनुमान

हादसा तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग के कारण हुआ बताया जा रहा है। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations