राशन कार्ड : चुनाव से पहले पात्र और चुनाव के बाद अपात्र?, BJP सांसद ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल, कहा- ऐसे में खो बैठेगी विश्वसनीयता
त्वरित खबरे

21 मई 2022

योगी सरकार ने अपात्र राशन कार्डधारियों के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं. अपात्र राशन कार्डधारियों को राशन कार्ड कैंसिलेशन फॉर्म भरकर देना होगा. अपात्र लोगों के लिए नियम तय कर लिए गए हैं. वहीं भाजपा के सांसद वरुण गांधी ने इस मुद्दे को लेकर सरकार पर हमला बोला है.

पिलीभीत से सांसद वरुण गांधी ने अपने ट्वीट में एक अखबार की कतरन को साझा करते हुए लिखा कि चुनाव से पहले पात्र और चुनाव के बाद अपात्र? जनसामान्य के जीवन को प्रभावित करने वाले सभी मानक अगर ‘चुनाव’ देख कर तय किए जाएंगे तो सरकारें अपनी विश्वसनीयता खो बैठेंगी. चुनाव खत्म होते ही राशनकार्ड खोने वाले करोड़ों देशवासियों की याद सरकार को अब कब आएगी? शायद अगले चुनावों में..!’

Image

बता दें कि उत्तर प्रदेश में अयोग्य या अपात्र राशन कार्डधारियों पर कार्रवाई की तैयारी कर ली गई है. इन कार्डधारियों को राशन कार्ड सरेंडर करने को कहा गया है. ऐसा नहीं करने वाले अपात्र राशन कार्डधारियों पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई होगी. योगी सरकार के आदेश के बाद जिला प्रशासन की ओर से इस संबंध में हर गांव तक मुनादी करवाकर जानकारी दी जा रही है.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations