राजनांदगांव -महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड नं 10 मलेरिया डेंगू के बचाव में पार्षद पूर्णिमा नागदेवे एवं मितानिन द्वारा रैली
त्वरित खबरे :

29 जूलाई 2022

Image

राजनांदगांव -महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड नं 10 मलेरिया डेंगू के बचाव में पार्षद पूर्णिमा नागदेवे एवं मितानिन उत्तरा निषाद एवं वार्ड के सम्मानित महिलाएं उपस्थित होकर बचाव में लोगों को जागरूक करते हुए महारैली निकालि

मलेरिया डेंगू के बचाव  के लिए उन्होंने उनके उपाए बताये है .साफ - सफाई का ध्यान रखने को बताये है .

मलेरिया के लक्षण, प्रकार,कारण, उपचार और बचाव।

मलेरिया रोग एनाफिलीज मादा मच्छर के काटने से होता है। इस प्रजाति के मच्छर बारिश के मौसम में अधिक होते है। क्यूंकि बारिश का पानी अधिक दिनों तक जमा होने की वजह से दूषित हो जाता है और यही इसी प्रजाति के मच्छर की उत्पत्ति होती है। मलेरिया के मच्छर के काटने की वजह से व्यक्ति को बुखार और सिर दर्द आना शुरू हो जाता है। कभी कभी यह बुखार कम हो जाता है तो दुबारा आ जाता है। एनाफिलीज मादा मच्छर के काटने की वजह से इसका डंक का जीवाणु रोगी के रक्त में प्रवेश करके कोशिकाओं को प्रभावित करता है। उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटीबंधिय क्षेत्रों जिसमे सब सहारा अफ्रीका और एशिया के अधिकतर देश शामिल है यहां मलेरिया रोग पाया जाता है। भारत देश में यह रोग पूरे वर्ष पाया जाता है लेकिन बारिश के मौसम के समय इसका संक्रमण अधिक हो जाता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार दिसंबर 2016 में जारी किए गए आंकड़ों में मलेरिया के 21 करोड़ मामले सामने आए है और इनमें 42,000 मरीजों की मौत भी हुई है। मलेरिया का ट्रांसमिशन 2015 में 91 देशों क्षेत्रों में हुआ था।विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार मलेरिया के दक्षिण पूर्व एशिया में कुल 77% मामले भारत देश में है और गुजरात, राजस्थान, कर्नाटक, गोवा, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, दक्षिणी मध्यप्रदेश और पूर्वोत्तर राज्यों में मलेरिया का संक्रमण अधिक है।


मलेरिया के लक्षण, प्रकार,कारण, उपचार और बचाव।

  • बुखार आना
  • सिर दर्द होना
  • उल्टी होना
  • मन का मचलना
  • ठंड लगना
  • चक्कर आना
  • थकान लगना

मलेरिया का देसी इलाज क्या है?

मलेरिया के घरेलू उपचार

गिलोय की गोली या काढ़ा बनाकर दिन में 3-4 बार सेवन करने से आराम मिलता है। गिलोय, तुलसी,काली मिर्च और पपीते के पत्तों को उबालकर या रात में मिट्टी के बर्तन में भिगोकर सुबह छानकर पीएं। बुखार में राहत मिलेगी।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations