त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग
छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में कथित तौर पर 'भीड़ के हमले' की घटना के लगभग 15 दिन बाद पुलिस ने इस मामले में 23 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस घटना में ट्रक में मवेशी ले जा रहे तीन लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान हर्ष मिश्रा के रूप में हुई है जिसे पुलिस के एक विशेष दल ने पड़ोसी दुर्ग जिले के बोरसी इलाके से गिरफ्तार किया।उन्होंने बताया कि रायपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का निवासी मिश्रा गिरफ्तारी से बचने के लिए बोरसी में अपने दोस्त के घर पर छिपा हुआ था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिश्रा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, गैर इरादतन हत्या का प्रयास और धारा 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Facebook Conversations