29 जुलाई 2022
7 जन्म साथ निभाने का वादा 8 महीने में टूट गया। जी हां…. खरगोन में पति-पत्नी ने एक ही फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों की शादी 8 महीने पहले ही हुई थी। पूरा मामला खरगोन के ऊन थाना क्षेत्र के तलकपुरा गांव का है। गांव में गुरुवार को पति-पत्नी ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। उन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सौंप दिया। पुलिस ने मामल की जांच शुरू कर दी है।
जीवाजी यूनिवर्सिटी बेचेगी डीजल-पेट्रोलः पेट्रो पदार्थ बेचने वाली प्रदेश की पहली यूनिवर्सिटी होगी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने भेजा प्रस्ताव, इधर सीएम ने छात्रवृत्ति को लेकर ली बड़ी बैठक
पुलिस ने बताया कि अभिषेक (23) और अंजली (20) तलकपुरा निवासी की शादी 8 महीने पहले हुई थी। दोनों इंदौर में मजदूरी करते थे। वे कुछ दिनों पहले ही गांव आए थे। गुरुवार को दंपती ने घर में पंखे पर फंदा डालकर फांसी लगा ली। दंपती ने जब फांसी लगाई तब बीमार पिता घर में ही सो रहे थे। घटना की जानकारी ऊन पुलिस को दी। मौके पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। SDOP ने बताया कि घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल फांसी लगाने का कारण अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मौके से मोबाइल नोट जब्त किया है।
इधर भिंड में मानसिक रूप से बीमार आरक्षक ने लगाई फांसी
भिण्ड के गोरमी थाने में पदस्थ आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 35 वर्षीय आरक्षक विजय यादव ने थाना परिसर में बने अपने निवास में फांसी लगा ली। घटना के समय आरक्षक की पत्नी बच्चे को स्कूल छोड़ने गई थी। उसी समय आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक मानसिक बीमारी का आगरा में इलाज चल रहा था। साल 2016 से गोरमी थाने में आरक्षक के पद पर पदस्थ है। उत्तरप्रदेश के मैनपुरी जिले के ग्राम पचमुखा थाना बेबर का रहने वाला था। आरक्षक सुबह करीब 8 बजे की है। पुलिस जांच में जुट गई है।

Facebook Conversations