आबंटन हेतु आवेदन विधिवत रूप से सूचना जारी कर लिया जायेगा: प्रधानमंत्री आवास मोर मकान मोर आस लिए किसी से लेन देन न करें,ऐसा कोई करता है तो तत्काल निगम को सूचित करे:
दुर्ग/ 8 मार्च। नगर पालिक निगम सीमान्तर्गत वार्ड 34 सरस्वती नगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मोर मकान मोर आस के अंतर्गत आबंटन किये जाने के सम्बन्ध में आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर प्रभारी कार्यपालन अभियंता जितेंद्र समैया ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास किरायदारों को आवंटन हेतु किसी प्रकार की अभी प्रक्रिया प्रारंभ नही की गई है। यदि किसी व्यक्ति या समूह द्वारा आवेदन लिए जा रहे है वह पूर्णतः अवैध है और अभी किसी भी प्रकार का लेनदेन या किसी प्रकार से गुमराह करने की बात करते है तो नगर निगम दुर्ग को सूचित करे, संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्यवाही किया जायेगा।नगर निगम के द्वारा अभी किसी भी प्रकार का आवेदन आमंत्रित नही किए जा रहे है यदि गैर व्यक्ति या समूह द्वारा गुमराह किया जा रहा है वह पूर्णतः गलत है।इसके लिए नगर निगम दुर्ग उत्तरदाई नहीं होगी और यदि इसमें किसी व्यक्ति द्वारा प्रधानमंत्री आवास मोर मकान मोर आस आबंटन के लिए किसी प्रकार का कोई लेनदेन न करे,यदि कोई गैर व्यक्ति द्वारा आपसे आबंटन हेतु लेन देन की बात करता है तो तत्काल निगम को सूचित करे सम्बंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी। नगर निगम दुर्ग द्वारा जब आवेदन लिया जाएगा इसकी सूचना प्रेस द्वारा प्रसारित की जायेगी, मुनादी एवं होडिंग के माध्यम से शहर की जनता को सूचित किया जाएगा।

Facebook Conversations