पार्षदो की समस्यों को एक सप्ताह के भीतर निराकरण करने के निर्देश:
त्वरित ख़बरें - आगमी बजट की तैयारियां को लेकर महापौर ने जोन-2 के पार्षदो के साथ की मैराथन बैठक एवं विकास कार्यो के साथ आय श्रोत बढाने की चर्चा:

दुर्ग/ 22 फरवरी।नगर पालिक निगम।आज मंगलवार डाटा सेंटर में महापौर धीरज बाकलीवाल ने निगमायुक्त हरेश मडावी की  मौजूदगी में और सभापति राजेश यादव, एमआईसी सदस्य अब्दुल गनी,संजय कोहले, दीपक साहू,हमीद खोखर,श्रीमति सत्यवती वर्मा,मनदीप सिंह भाटिया, पार्षद चंद्रशेखर चंद्राकर,नरेश तेजवानी,श्रीमती मीना सिंह,बिजेंद्र भारद्वाज,मनीष बघेल,सतीश देवांगन, ओमप्रकाश सेन,और अधिकारियों में कार्यपालन अभियंता आर.के. पांडेय, नोडल अधिकारी प्रकाशचंद थावनी, सहायक अभियंता आर. के.पालिया, उपअभियंता राजेन्द्र धबाले,सुश्री आशामा डहरिया,नोडल अधिकारी जावेद अली,कर्मशाला गैरेज प्रभारी शौएब अहमद के साथ बैठक ली। बैठक में लोककर्म विभाग,बिजली विभाग और जलगृह विभाग,स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। महापौर ने चारो विभागों के कार्यों की स्थिति की समीक्षा की। इसके साथ ही पार्षदों से सुझाव से जुड़े सुझावों पर अधिकारियों को समय रहते कार्यो की प्रस्ताव तैयार कर बजट में शामिल करने के निर्देश दिए।महापौर धीरज बाकलीवाल ने मंगलवार को जोन-दो के पार्षदों और अफसरों की समीक्षा बैठक वार्ड वार से पार्षद से चर्चा करते हुए शहर के वार्डो समस्यों की जानकारी को सुना। वहीं अधिकारियों को पार्षदों से मिले सुझावों के आधार पर समय रहते विषयों को तैयार कर लेने के लिए निर्देश दिए।महापौर ने बताया कि बजट से पहले इसी तरह शहर के सभी जोन के पार्षदों के साथ बैठक ली जाएगी। इसमें इसी तरह सभी वार्डों के कार्यो की समीक्षा कर बजट के लिए सुझाव ली जा रही है। इस क्रम में आज जोन-टू की बैठक में जोन टू में आने वाले वार्ड 9 से 12 और 23 से 28 के पार्षदो के साथ। बैठक ली गई।

 पार्षदों ने कहा कि सड़कें की सुधार की जरूरत है।महापौर ने गर्मी को देखते हुए पेयजल के लिए काम करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा पानी की कमी अभी उतनी नही है जो थोड़ा बहुत समस्या है उसका कार्य लगातार कार्य  सुधार के लिए जारी है। उन्होंने कहा कि गर्मी के दिनों में पेयजल की कोई भी परेशानी जनता को नहीं होगी

महापौर धीरज बाकलीवाल ने पार्षदों से स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि पार्षद सफाई की अच्छा निगरानी कर सकेंगे। इससे काम में भी सुधार और शहर की रैंकिंग सुधरने के साथ दुर्ग को देश और प्रदेश में अव्वल लाने के लिए कहा।महापौर ने चारो विभागों की वार्डवार सड़क,बिजली पानी एवं सफाई के अलावा अन्य कार्यो विशेषरूप से ध्यान दे आगमी बजट से पहले उन्होंने ने पार्षदों से मांगे गए सुझाव को अफसरों से कहा स्टीमेट तैयार कर अवगत कराएं।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations