दुर्ग / 7 मार्च। नगर पालिक निगम स्वच्छ्ता सर्वेक्षण 2022 को लेकर कड़ी मेहनत कर रही है,स्वच्छ्ता सर्वेक्षण 2022 में दुर्ग को देश व प्रदेश में अव्वल लाने के लिए वार्ड वार नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रहा है। नगर पालिक निगम, दुर्ग की डे-एनयूएलएम टीम द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने हेतु स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मिलकर नुक्कड़ नाटक का प्लान तैयार किया गया है।
विधायक अरुण वोरा के मंशा के अनुरूप एवं महापौर धीरज बाकलीवाल और आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर विभिन्न वार्डों के मलिन बस्तियों को चिन्हांकित किया गया है। जहॉ नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगोंं को जागरूक किया जावेगा। जिसके तहत आज प्रथम दिन बस स्टैण्ड,वार्ड क्रं. 29,इंदिरा मार्केट बरई पारा वार्ड क्रं.30 तथा रेल्वे स्टेशन, वार्ड क्रं. 23 में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया,शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग कर शहर को स्वच्छ्ता में नंबर एक पायदान पर लाने को प्रयास किया जा रहा है।जिसमें डे-एनयूएलएम, दुर्ग की टीम मे श्रीमती गंगा साहू, श्रीमती अनु कसार, श्रीमती बिन्देश्वरी देशमुख, श्रीमती अंजूूूूलता देशमुुुुख, श्रीमती रोशनी हिरवानी, श्रीमती रूपा बिजौरा,श्रीमती सुरेखा खुटेल, श्रीमती अंजनी वर्मा, श्रीमती सुनंदा फूलझेले, श्रीमती उषा सिंह चौहान, श्रीमती उषा साहू, श्रीमती मीना गजेन्द्र, श्रीमती मंजूषा गोस्वामी एवं संतोष कसार सामुदायिक संगठक उपस्थित थे |

Facebook Conversations