दुर्ग| 18फरवरी।नगर पालिक निगम यातायात में बाधित को देखते हुए आज आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर रायपुर नाका से मालवीय नगर से होकर राजेंद्र पार्क चौक तक पान ठेला,चाय ठेले,खोमचे,सड़क पर फैलाकर कपड़े दुकान और गैरेज को हटवाकर 10 लोगो से 1400 रुपए फ़ाईन की कार्यवाही करते हुए चेतावनी दी गई कि दोबारा अवैध अतिक्रमण पाए जाने पर समान जब्ती की कार्रवाही की जाएगी,इसके लिए दुकानदार स्वयं जिम्मेदार होंगे।निगम ने अपील जारी की, जिसमें कहा गया कि जहां कहीं भी अतिक्रमण किया गया है, वे सभी अपना कब्जा हटा लें। अन्यथा निगम कड़ी कार्रवाई करेगा। कार्रवाही के मौके पर निगम अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता एवं उड़नदस्ता प्रभारी शिव शर्मा,प्रभारी बाजार अधिकारी थानसिंह यादव,सहायक बाजार प्रभारी ईश्वर वर्मा,भुवंदास साहू,शशिकांत यादव,दीपक निषाद के अलावा अतिक्रमण टीम मौजूद थे |
त्वरित ख़बरें - -लगातार कड़ी कार्यवाही की जायेगी। नही मानने पर ठेला जब्ती की कार्यवाही होगी:आयुक्त

Facebook Conversations