दुर्ग/ 3 मार्च।नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा आज जेसीबी मशीन के माध्यम से शहर के 3 वार्डो से एकत्र सी एंड डी वेस्ट मलमा को उठाकर शहर की सफाई की गई। निगम आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर निगम टीम द्वारा बिल्डिंग वेस्ट मलमा को उठाकर सफाई कार्य का निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है। शहर के अनेक वार्डो में सी एंड डी वेस्ट मलमा को एकत्र होने की सूचना शिकायत पर आज 3 वार्डो से वार्ड 53 न्यू आदर्श नगर,वार्ड 4 गया नगर,वार्ड 28 पचरी पारा से कचरा उठाकर वार्ड 55 पुलगांव जीरो वेस्ट सेंटर में डंप कराया गया। निगम आयुक्त ने शहर वासियों से अपील कर कहा है कि वार्डो में बिल्डिंग वेस्ट मलमा को उठाने का कार्य निरन्तर की जा रही है। अत: कोई भी व्यक्ति अपने घरों और दुकानों को तोड़वाते समय आपका बिल्डिंग वेस्ट मलमा को सड़क एवं किसी दूसरे के प्लाट पर में ना डालें। आपके एक कॉल से आपके घर तक आने वाली निगम की गाड़ी वहां से उठाकर ले जाएगा। साथ ही सडक किनारे या घर से बाहर कचरा फेक कर अपने आस-पास क्षेत्र को गंदा ना करें।
त्वरित ख़बरें - सूचना मिलने पर 3 वार्डो से सी एंड डी वेस्ट मलमा उठाकर किया गया शहर की सफाई:

Facebook Conversations