नगर पंचायत डौण्डी में 24 मई को किया जाएगा ’समाधान शिविर’ का आयोजन...
त्वरित ख़बरें - सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

बालोद| मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप शासन के जन कल्याणकारी योजनाओं को राज्य के जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुँचाने शुरू की गई ’सुशासन तिहार 2025’ के अंतर्गत तृतीय एवं अंतिम चरण में समाधान शिविरों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत शनिवार 24 मई 2025 को नगर पंचायत डौण्डी कार्यालय के समीप ’समाधान शिविर’ का आयोजन किया जाएगा। अपर कलेक्टर एवं जिला पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी चन्द्रकांत कौशिक ने बताया कि नगर पंचायत डौण्डी के समाधान शिविर में नगर पंचायत डौण्डी के समस्त वार्डवासी समाधान शिविर में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि समाधान शिविर का आयोजन निर्धारित तिथि को सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक किया जाएगा।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations